WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

ब्रम्हलीन बाबा भुपिंदर सिंह की मिट्ठी याद में गुरमत समागम आयोजित

गोविन्द सदन के उत्तराधिकारी बाबा गगनदीप सिंह ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

Savdhan India News

लखीमपुर-खीरी। (विकास दीक्षित/मुकेश दत्त शर्मा) परम संत बाबा विर्ससा सिंह जी के प्रिय शिष्य ब्रह्मलीन बाबा भूपेंद्र सिंह की मीठी याद में चलातुआ आश्रम गुरुद्वारा गोविंद सदन ग्राम चलतुआ मैलानी में गुरमत समागम, अखण्ड पाठ एवं भोग का त्रिदिवसीय आयोजन हुआ।
भोग के दौरान गोविंद सदन दिल्ली में हवन कुंड पर अरदास करने वाले बाबा हरदीप सिंह ने संगत को बाबा भूपेंद्र सिंह की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया।
मीठी याद में आयोजित भोग व त्रिदिवसीय लंगर में क्षेत्रीय जनता के साथ साथ गोविन्द सदन दिल्ली से चर्चिल चड्ढा, पन्नू सिंह, के पी सिंह, बिट्टा सिंह, गणगंगा से आये खारा सिंह, गुरदासपुरिया सहित देश विदेश से आये संतो ने ब्रम्हलीन बाबा भूपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये भोग प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान बाबा बरसा सिंह के उत्तराधिकारी बाबा गगन दीप सिंह ने श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुये आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन का संचालन गोविन्द सदन दिल्ली के सेवादार प्रेमपाल सिंह ने किया। देश विदेश से आये श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुये चलतुआ गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह ने बाबा भूपेन्द्र सिंह की याद में भव्य आयोजन करवाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन चलतुआ आश्रम के मुख्य सेवादार गोपी सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button