
एक वारंटी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। सोमवार को शारदानगर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के ही ग्राम झमरापुरवा निवासी मास्टर पुत्र राहत अली विभिन्न धाराओं में वांछित था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।





