
होटल व ढाबों पर चलाया जागरूकता अभियान
लखीमपुर-खीरी। राज्य बाल संरक्षण आयोग व पुलिस महानिरीक्षक के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को थाना एएचटीयू खीरी से प्रभारी निरीक्षक जैनेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, बाल संरक्षक अधिकारी गंगासागर, एम ट्रस्ट से हरीश कुमार व शुभम राठौर की टीम द्वारा थाना उचौलिया, मैगलगंज, पसगंवा व मितौली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थित होटल व ढाबों पर बालश्रम, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी एवं नशीले पदार्थों की नाबालिगों से बिक्री न करने के विरुद्ध पोस्टर पैंपलेट चस्पा करते हुए चेकिंग अभियान चलाकर जनता को जागरुक किया गया। चेकिंग के दौरान होटल मालिक व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए जागरूक किया गया।






