
छह वारंटी गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। तिकुनिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम इन्द्रनगर निवासी जागीर सिंह पुत्र हजारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अभियुक्त धारा 323/504/506 में वांछित था। इसके अलावा सुथना बरसोला निवासी राजेश पुत्र बटेश्वर, खमरिया कोईलार निवासी इरसाद पुत्र गोबरे, विजय पुत्र शत्रोहन, बरसोला कलां निवासी बाबू पुत्र कामता व पैयमा उर्फ विक्रम पुत्र कामता को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त सभी वारंटी थे और लम्बे समय से फरार चल रहे थे। आज सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।





