
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। गुरूवार को तिकुनिया थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त तहबुद्दीन पुत्र तैयब थाना क्षेत्र के ही ग्राम तकियापुरवा, बेलरायां का निवासी है। उक्त अभियुक्त आईपीसी की धारा 323,332,353,504 व 506 में वांछित चल रहा है, जो काफी समय से फरार चल रहा था। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के पास से तलाशी के दौरान एक 12 बोर तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।





