
चौपाल लगाकर सुनीं फरियादें

लचामपुर-खीरी। खमरिया कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम ग्राम सुर्जनपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा क्षेत्र के ही ग्राम रसूलपुर में भी चौपाल लगाई गई। प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की समस्यों को गम्भीरतापूर्वक सुना। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। प्रभारी निरीक्षक की इस पहल से ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली।






