
बाइक चोरी में तीन गिरफ्तार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिय गया है।
घटनाक्रम के अनुसार हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छतौनिया निवासी गोलू वर्मा ने एक माह पूर्व हैदराबाद थाने में एक तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि वह ममरी निवासी अपने दोस्त के यहाँ जन्म दिन की पार्टी में गया हुआ था। वापसी के समय अपने गाव के बाहर स्कूल के पास शराब पीकर नशे में वहीं सो गया। इसी बीच उसकी बाइक व एक वीवो मोबाइल चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ता शुरू कर दी। मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने रोशननगर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों ने अपना नाम अवनीश मिश्रा उर्फ छोटू निवासी कुम्हारन टोला, कस्बा व थाना गोला, राघवेंद्र वर्मा उर्फ गोलू निवासी ग्राम चठिया थाना हैदराबाद व विशाल श्रीवास्तव उर्फ छोटू मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना, कस्बा व थाना गोला बताय है। तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।





