उत्तर प्रदेश
संगठन मजबूत करने को भारतीय किसान यूनियन ने की बैठक
संगठन मजबूत करने को भारतीय किसान यूनियन ने की बैठक

संगठन मजबूत करने को भारतीय किसान यूनियन ने की बैठक

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। संसारपुर क्षेत्र के ग्राम नौआखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने एक मीटिंग की। मीटिंग में संगठन का विस्तार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के समय से जुड़े लोगों को पार्टी के नवीन दायित्व की जिम्मेदारी दी गई। संगठन को आगे बढ़ाने का प्रण लिया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव अमनदीप सिंह संधू द्वारा रामकुमार वर्मा को पलिया का विधानसभा अध्यक्ष, राकेश वर्मा को ब्लॉक बांकेगंज का अध्यक्ष, जितेंद्र पटेल को जिला सचिव एवं उत्तम यादव को ब्लॉक का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर अमन दीप सिंह संधू ने कहा कि किसी भी किसान को यदि हमारी जरूरत पडती है तो हम सभी संगठन के लोग आप लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






