
दो वांछितों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को मझगईं थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 व 506 में वांछित थाना क्षेत्र के ही ग्राम बल्लीपुर निवासी अभियुक्त सूरज पुत्र ओमबाबू व अभियुक्ता सुमन पत्नी स्व. महेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल इंद्रा तोमर, महिला कांस्टेबल कोमल त्यागी, गौरव शर्मा, रोबिन सिंह व रामदयाल मौजूद रहे।





