डबल ट्रालियों में गन्ना के परिवहन पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध
डबल ट्रालियों में गन्ना के परिवहन पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

डबल ट्रालियों में गन्ना के परिवहन पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

लखीमपुर-खीरी।डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गन्ना महकमे को निर्देश दिए कि चीनी मिलों के जरिए यह सुनिश्चित कराए कि गन्ना दुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर सहित अन्य सेफ्टी मेजर्स को सुनिश्चित कराए, इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने डीसीओ वेद प्रकाश सिंह को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र गन्ने की दुलाई डबल ट्रालियो में कदापि न हो, इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराए। चीनी मिल ऐसी ट्रालियों की तौल भी कदापि न कराए। इस संदेश को गन्ना किसानों तक अनिवार्य रूप से प्रसारित कर दें। सड़कों पर पुलिस महकमा भी इसे सुनिश्चित कराए। बैठक में जनपद में घटित दुर्घटनाओं का विश्लेषण, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (वनरेबल लोकेशन), स्कूली वाहनों के मानकों अनुरूप होने पर ही संचालन किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी तरुणेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, हंशाराम, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, एआरएम रोडवेज सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।





