WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

जनपदीय सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक

- डबल ट्रालियों में गन्ना भरना पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध, जन-जन तक पहुॅचाए यातायात नियमों की जानकारी: डीएम

Savdhan India News

जनपदीय सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक

– डबल ट्रालियों में गन्ना भरना पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध, जन-जन तक पहुॅचाए यातायात नियमों की जानकारी: डीएम


लखीमपुर-खीरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधि. अभियंता अनिल कुमार यादव ने किया।
डीएम ने जिले में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को जरूरी कार्यवाई करने के निर्देश दिए। जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ मीटर पूर्व में साइनेज लगाने के दिशा निर्देश दिया। स्कूली वाहन मानक के अनुरूप होने पर ही संचालित हो। डीएम ने सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके मार्ग पर जितने भी ब्लैक स्पॉट अवशेष हैं, उनका शीघ्र अति शीघ्र सुधारात्मक कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉटवार सुधारीकरण कार्य की प्रगति जानी। डीएम ने जिले में घटित दुर्घटनाओ का विश्लेषण करते हुए नए ब्लैक स्पॉट एवं बनरेबल लोकेशन चिन्हित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सुझाव दिया कि लिंक मार्ग व मुख्य मार्गं को कनेक्ट करने वाले स्थानों के पास संकेतांक के साथ मानक के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। परिवहन-पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि नियमित रूप से यातायात नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से वाल राईटिंग, हैण्डबिल्स, होर्डिंग्स व बैनर इत्यादि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button