क्राइम
युवतियों पर फब्तियाँ कसने वाले दो मनचले गिरफ्तार
युवतियों पर फब्तियाँ कसने वाले दो मनचले गिरफ्तार

युवतियों पर फब्तियाँ कसने वाले दो मनचले गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे एंटीरोमियो अभियान के अन्तर्गत हैदराबाद पुलिस युवतियों पर फब्तियाँ कसने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए रोमियो ने अपना नाम.आफताब अंसारी पुत्र जौव्वार अंसारी व जावेद पुत्र छोटे खाँ निवासी ग्राम खम्हौल थाना गोला, जिला लखीमपुर-खीरी बताया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी ग्राम भल्लिया बुजुर्ग तिराहे के पास आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे। अभियुक्तों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 294 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल अरविन्द कुमार व प्रेमशंकर मौजूद रहे।





