
बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत हैदराबाद पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम उदयपुर व महेशपुर स्कूल की बाउंड्री के अन्दर से पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम अतरकली उर्फ अतरक अली पत्नी महेश निवासी ग्राम उदयपुर थाना हैदराबाद,व अन्नू पुत्र मूलचंद ग्राम महेशपुर थाना हैदराबाद बताया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।





