
एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम तकिया निवासी लेखपाल पुत्र मैकूलाल को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम सिंह, कांस्टेबल तरुण कुमार व मुकुल सिंह मौजूद रहे।





