क्राइम
भीरा पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी की घटना किया खुलासा
चोरी के माल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

भीरा पुलिस ने 24 घण्टे में चोरी की घटना किया खुलासा
– चोरी के माल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

भीरा-खीरी। थाना पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में शुक्रवार को भीरा पुलिस ने चोरी की घटना की धारा धारा 380 भादवि के अन्तर्गत दर्ज मुकदमे के आरोपी भूपराम पुत्र राजाराम निवासी ग्राम पडरिया तुला थाना भीरा को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 25 किलो चावल, एक इलेक्ट्रानिक प्रेस तथा अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के आधार पर भादवि की धारा 411 की बढोत्तरी करते हुए आगे की कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेब संजय सिंह, चन्द्र मोहन त्यागी व सोहित कुमार मौजूद रहे।





