WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
राजनीति

लखीमपुर खीरी : हाथियों का आतंक, बाढ़ का कहर, पलिया की समस्याओं पर डीएम से मिले सपा नेता रेहान खान

​जंगली हाथियों से फसलों की सुरक्षा, बाढ़ के मुआवजे और जलभराव के स्थायी समाधान की उठाई मांग, ​ग्राम सभा मुझाहा के सर्किल रेट में बढ़ोतरी और नियमित वन गश्त की ज्ञापन में रखी बात

Savdhan India News

हाथियों का आतंक, बाढ़ का कहर, पलिया की समस्याओं पर डीएम से मिले सपा नेता रेहान खान

​जंगली हाथियों से फसलों की सुरक्षा, बाढ़ के मुआवजे और जलभराव के स्थायी समाधान की उठाई मांग

​ग्राम सभा मुझाहा के सर्किल रेट में बढ़ोतरी और नियमित वन गश्त की ज्ञापन में रखी बात

​लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। वार्ता के दौरान सपा नेता ने किसानों व ग्रामीणों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द से जल्द राहत दिलाने का आग्रह किया।

​ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा जंगल से निकलकर आबादी व खेतों की तरफ आ रहे हाथियों के झुंड का रहा। रेहान खान ने कहा कि जंगली हाथियों के कारण गन्ना और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। उन्होंने संवेदनशील सीमाओं पर मजबूत सोलर और तार फेंसिंग कराने तथा वन विभाग की नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की।

​इसके साथ ही, बारिश व बाढ़ से तबाह हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र को हर साल जलभराव से बचाने के लिए नालों की सफाई व तटबंधों की मरम्मत जैसे स्थायी कदम उठाने की पुरजोर वकालत की गई। ज्ञापन में ग्राम सभा मुझाहा के सर्किल रेट की समीक्षा कर उसे बढ़ाने की मांग भी शामिल रही।

​रेहान खान ने कहा कि गन्ना भुगतान और वन्यजीव-बाढ़ की समस्याओं से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान किया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button