WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : धूमधाम से निकली पदयात्रा, बसही में श्रद्धापूर्वक याद किए गए बाबा साहब

संविधान निर्माता को नमन, बसही में धूमधाम से निकली पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Savdhan India News

संपूर्णानगर (खीरी) बसही संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बसही गांव में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा और पदयात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
​कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात गांव में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मनमोहक और ज्ञानवर्धक झांकियां सजाई गई थीं। युवाओं और ग्रामीणों के भारी हुजूम ने मोटरसाइकिल और पैदल पदयात्रा के माध्यम से बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया। पूरे गांव में “जय भीम” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
​शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार एवं उपनिरीक्षक अमरपाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ​ग्रामीणों की सहभागिता
​पदयात्रा में गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के दिखाए गए शिक्षित बनने और संगठित रहने के मार्ग पर चलेंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button