लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक रोमी साहनी ने मनोनीत सभासदों का किया जोरदार स्वागत, विकास को नई गति देने का आह्वान
विधायक ने सभी सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में इन मनोनीत सदस्यों का अनुभव और समर्पण मील का पत्थर साबित होगा।


पलिया कलां (खीरी) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद पलिया और नगर पंचायत भीरा में मनोनीत किए गए सभासदों का स्वागत कार्यक्रम विधायक रोमी साहनी के आवास पर संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक ने सभी नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहस्वाग विधायक आवास पर पहुंचे पलिया और भीरा के मनोनीत सभासदों का विधायक रोमी साहनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी सभासदों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक रोमी साहनी का बयान
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा शासन द्वारा मनोनीत किए गए ये सभी कर्मठ साथी अब नगर की सरकार का अहम हिस्सा हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। हमारी प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही एक जनप्रतिनिधि का असली धर्म है और आने वाले समय में पलिया व भीरा विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। विधायक ने सभी सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में इन मनोनीत सदस्यों का अनुभव और समर्पण मील का पत्थर साबित होगा।





