WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : एसएसबी ने कमलापुरी में चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को सीमा सुरक्षा के प्रति किया सजग

नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है,

Savdhan India News

​ संपूर्णानगर खीरी के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिक संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा ग्राम कमलापुरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 49वीं वाहिनी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जी समवाय कमलापुरी के निरीक्षक रविंद्र सिंह ने किया।
​कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत गांव में सफाई की और लोगों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही, पड़ोसी देश नेपाल में आगामी चुनावों के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि सीमा पार आवागमन के दौरान पूरी सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत एसएसबी को दें। ​निरीक्षक रविंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) द्वारा संचालित विभिन्न नागरिक कल्याणकारी योजनाओं और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुरुवर सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जानकारीपरक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।


कमलापुरी ​निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया हमारा उद्देश्य केवल सीमा की सुरक्षा करना ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है। नेपाल में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिसमें ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, हमने ग्रामीणों को स्वच्छता और शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक किया है ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर लाभ उठा सकें।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button