लखीमपुर खीरी: नगर के चमन चौराहा स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान पर बीती रात ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ
चौकी पुलिस की गस्त पर उठ रहे सवालिया निशान


पलिया पुलिस की बढ़ रही लापरवाही के कारण नगर में चोरी की वारदातों में बढ़त शुरू हो गई है जिसके कारण नगरवासी व व्यापारियों में अज्ञात चोरों को लेकर व्याप्त हो गया है और बढ़ रही चोरी की वारदातों से पलिया पुलिस की गस्त पर भी सवालिया निशान उठते दिखाई दे रहे हैं ।वहीं बीती रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने एक कन्फेक्शनरी (बेकरी का सामन)की दुकान का ताला तोड़कर बीती रात हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है । जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पठान द्वितीय के चमन चौराहा स्थित नईमुद्दीन की एक कन्फेक्शनरी की दुकान है जिसमें वह कोल्ड ड्रिंक ब्रेड और अंडे बेचते हैं । दुकान मालिक नईमुद्दीन ने बताया कि वह बीती रात 8:30 बजे लगभग अपनी दुकान बंद कर चले गए थे सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और जब उन्होंने शटर उठाकर देखा तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर रखे अंडे भी टूटे पड़े थे और गल्ला खुला हुआ था जब उन्होंने गले को चेक किया तो गल्ले में रखे हुए लगभग 15 हजार नगदी गायब थे । जिसे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था जिसके बाद उन्होंने पलिया कोतवाली में चोरी की सूचना दे दी है। हालांकि बीच चौराहे स्थित दुकान में चोरी की घटना होने से नगरवासियों सहित व्यापारियों में अज्ञात चोरों के प्रति भय व्याप्त हो गया है वही बीच चौराहे पर चोरी होने से होने वाली पुलिस की गस्त पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं ।





