लखीमपुर खीरी : बसही में भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे एक नेपाली तस्कर को SSB ने तस्करी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
एक नेपाली तस्कर को SSB ने तस्करी के सामान के साथ किया गिरफ्तार


बसही में भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे एक नेपाली तस्कर को SSB ने तस्करी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी थाना संपूर्णानगर के ग्राम बसही में एक बार फिर एसएसबी ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले कर जा रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में तस्करी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार सीमा पर तैनात 49 वी वाहिनी एसएसबी के निरीक्षक राम सिंह सैनी ने अपने जवानों के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसही में स्तंभ संख्या 199 के नजदीक जंगल के रास्ते से तस्करी कर एक मोटरसाइकिल से ले कर जा रहे हार्डवेयर का सामान के साथ एक नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, हार्डवेयर एवं एक मोटरसाइकिल से समान बरामद हुआ है, पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के दौरान अपना नाम कृष्ण बहादुर शाही पुत्र लव शाही निवासी बिलोरी नेपाल राष्ट्रीय बताया है वहीं पकड़े गए सामान की कीमत ₹82700 के करीब बताई जा रही है, फिलहाल एसएसबी ने कागजी कार्रवाई कर पकड़े गए समान को कस्टम ऑफिस पलिया को सुपुर्द किया गया |





