उत्तर प्रदेशपंचायत विभागसावधान इण्डिया न्यूज
लोकपाल मनरेगा समाज शेखर बिहार ब्लाक का आज करेंगे भ्रमण
28 अगस्त को कुंडा ब्लाक का करेंगे भ्रमण व निरीक्षण

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर बिहार ब्लाक का आज करेंगे भ्रमण
28 अगस्त को कुंडा ब्लाक का करेंगे भ्रमण व निरीक्षण
प्रतापगढ़, लोकपाल मनरेगा समाज शेखर बिहार ब्लाक का भ्रमण व निरीक्षण 23 अगस्त को करेंगे। वहीं त्रिलोकपुर सहित अन्य शिकायती ग्रामों का स्थलीय भ्रमण कर मनरेगा कार्यो की जांच करेंगे। मनरेगा सेल में शिकायतों की समीक्षा करेंगे। वहीं 28 अगस्त को लोकपाल समाज शेखर कुंडा ब्लाक क्षेत्र का भ्रमण कर शिकायतों का निवारण करेंगे। लोकपाल समाज शेखर ने अपना सीयूजी नंबर 8188067730 जारी करते हुए वास्तविक शिकायत कर्ताओ से संपर्क करने की अपेक्षा की है। मनरेगा से जुड़ी किसी भी अनियमितता के लिए शिकायत कर्ता उनसे व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर सकते है। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर आज बिहार ब्लाक के उन ग्राम पंचायतो का भ्रमण करेंगे जहाँ की शिकायत उनको मिली है।





