

संपूर्णानगर पुलिस ने 8 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को पकड़ा,भेजा जेल
अमन गुप्ता पलिया कलां खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में अपराध व अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते बृहस्पतिवार को संपूर्णानगर पुलिस ने दो तस्करों को भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जाते वक्त अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया । वही जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा ने बताया कि उनके दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक राधेश्याम द्विवेदी ने अपने हमराहियों, अंचल वर्मा, रजत यादव, रामतेज चौधरी, मनीष कुमार के साथ की जा रही संयुक्त गश्त व चेकिंग के दौरान बुधवार को क्षेत्र के कमलापुरी से बाइक से भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । जिसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है जिस ने पूछताछ के दौरान अपना नाम भोला पुत्र साधू निवासी रानीनगर व धनंजय यादव पुत्र वीरबल निवासी बसही थाना संपूर्णानगर जिला खीरी बताया है । जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखो रूपए के लगभग बताई जा रही है । जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।





