WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेशप्रशासनसावधान इण्डिया न्यूज

आम बेचने प्रयागराज गया युवक संदिग्ध परिस्थितिओं मे गायब

परिजनों मे चिंता और अनहोनी की आशंका से दुख की लहर

Savdhan India News

आम बेचने प्रयागराज गया युवक संदिग्ध परिस्थितिओं मे गायब

 

परिजनों मे चिंता और अनहोनी की आशंका से दुख की लहर

 

प्रतापगढ़, नबाबगंज थाने के केरावडीह झोकवारा का रहने वाला युवक आम बेचने प्रयागराज की मुंडेरा मंडी गया था जहाँ से संदिग्ध परिस्थितिओं मे युवक गायब है। युवक का मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों का उससे सम्पर्क नही हो पा रहा है जिससे अनहोनी की आशंका ने परिवार के लोगों को परेशान कर दिया है।

नबाबगंज थाना क्षेत्र के केरावडीह के रहने वाले मोती लाल पटेल का बेटा जयसिंह पटेल उम्र 26 साल शुक्रवार को आम बेचने मुंडेरा गया उसके बाद से उसका कोई पता नही चल रहा है, मोबाइल बंद होने के कारण परिवार के लोगों मे भय और चिंता का माहौल है। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और बाबागंज के विधायक विनोद सरोज को दिया है। विधायक विनोद सरोज ने पुलिस प्रशासन से बात करके युवक को खोजने का निर्देश दिया है। गायब युवक के पिता ने प्रशासन से अपने बेटे को खोजने की गुहार लगायी है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button