
पलिया नगर व्यापार मण्डल ने बाढ़ पीडितों को बांटे भोजन पैकेट
पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी) के युवा प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ की विभीषिका झेल रहे नागरिकों को की पीड़ितों को भोजन पैकेट प्रदान किये गये। शुक्रवार को देर शाम पलिया नगर व्यपार मंडल के युवा व्यपार मंडल पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भोजन प्रदान करते हुये उनकी समस्याओं को समझते हुये शीघ्र निदान के साथ और मदद करने का वादा किया गया।
भोजन वितरण के दौरान पलिया नगर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अविरल शाह, युवा कोषाध्यक्ष आर्यन गुप्ता, युवा महामंत्री यश नाग सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।











