सावधान इण्डिया न्यूज
पलिया कला खीरी के राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस
छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर लगाए पेड़, वन विभाग और पुलिस भी रही मौजूद

खीरी जिले के पलिया कला स्थित राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 5 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि वन विभाग की टीम और पुलिस कर्मचारी भी इसमें सहभागी बने। सभी ने मिलकर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान प्रबंधक और शिक्षकों ने स्वयं पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में इस पहल में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
शिवम मिश्रा





