सावधान इण्डिया न्यूज
मुर्गी फार्म के खिलाफ महिलाओं का विरोध
मानक के विपरीत निर्माण का आरोप, एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

मिल्कीपुर में एक गांव के पास बन रहे मुर्गी फार्म को लेकर स्थानीय महिलाओं ने विरोध दर्ज कराया है। दर्जनों महिलाओं ने दूसरी बार उप जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायत रखी है।
महिलाओं का आरोप है कि यह मुर्गी फार्म निर्धारित मानकों के विपरीत बनाया जा रहा है। फार्म का निर्माण कार्य दिन-रात जारी है। इससे आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता प्रभावित हो रही है।
शिवम मिश्रा
मामले को गंभीरता से लेते हुए मिल्कीपुर के उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण मानकों के विपरीत पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।





