सावधान इण्डिया न्यूज
मदरसों को बंद करने का विरोध
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को सौपा

लखीमपुर खीरी में जमीयत उलमा के अध्यक्ष मोहम्मद इस्हाक के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जमीयत उलमा के अध्यक्ष ने प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनपदों में बिना किसी विधिक अधिकार के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
मोहम्मद इस्हाक ने जनपद खीरी में मान्यता की बुनियाद पर बंद किए गए मदरसों को पुनः संचालित करने की भी मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से इस मामले में उचित कार्रवाई की अपील की।





