गंगा स्नान करने आयी महिला बच्चे के साथ रहस्यमय तरीके से गायब
पति ने थाने पर दी तहरीर अनहोनी की आशंका से परेशान

प्रयागराज गंगा नहाने गयी महिला संदिग्ध परिस्तिथिओं मे गायब परिवार मे कोहराम, पुलिस को दी गयी तहरीर
प्रयागराज, शंकरगढ़ की रहने वाली महिला अपने बच्चे के साथ गंगा स्नान करने प्रयागराज आयी थी। जहां से संदिग्ध हालात मे महिला गायब हो गयी। 8 दिन बीतने के बाद भी जब महिला और उसका बच्चा घर वापस नही पहुचे तो उसकी ससुराल वाले परेशान हो गये और जहां तक पता कर सकते थे उसकी खोज खबर भी लिए लेकिन महिला और उसके बच्चे का पता नही चल पाया है। परेशान पति ने शंकरगढ़ थाने पर तहरीर देकर अपनी पत्नी और बच्चे को खोजने की गुहार लगायी।

बता दें की शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के करिया खुर्द निवासी वीर भद्र सिंह ने तहरीर मे हवाला दिया की उसकी पत्नी 10 फ़रवरी को गंगा स्नान करने बच्चे के साथ प्रयागराज गयी लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी घर वापस नही पहुंची तो परेशान होकर उसकी खोज बीन किया लेकिन कही पता नही चल सका है। अब तहरीर मिलने के बाद पुलिस किस स्तर से ढूढ़ती है ये देखने वाली बात होगी। उधर परिजनों मे अनहोनी की आशंका से परेशानी बढ़ती हि जा रही है।





