स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास शाखा का उद्देश्य : विभाग कार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम आयोजित

सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सीतापुर जिले के हरगांव में दस शाखाओं का सामूहिक शाखा संगम आयोजित हुआ, जिसमें शाखाओं के मुख्य शिक्षक एवं शाखा कार्यवाह अपना ध्वज एवं अपने शाखा के स्वयंसेवकों को लेकर अपने निश्चित स्थान पहुंचे। एक ही प्रांगण में इतनी शाखा एवं उनके अलग-अलग ध्वज शाखा संगम कार्यक्रम को देखने आये स्थानीय गणमान्यजनों का मन मोह रहे थे। शाखा के नियमित आसन-व्यायाम, सूर्य नमस्कार, समता, संचलन आदि कार्यक्रम उत्कृष्ठता पूर्वक सम्पन्न हुये।
बौद्धिक सत्र में सीतापुर विभाग के कार्यवाह कृष्णकुमार ने नियमित शाखा के अनुशासन की चर्चा एवं शाखा के समाज पर प्रभाव का भी विश्लेषण करते हुये स्वयंसेवकों को संघ शताब्दी वर्ष कार्ययोजना के सूत्र देते हुये कहा कि सनातन समाज संगठित करना, युवा पीढ़ी को सद्चरित्र एवं राष्ट्र भक्ति के प्रेरणा के साथ स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास संघ शाखा का उद्देश्य है।
हरगांव प्रचारक सम्पूर्णानन्द के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न शाखा संगम के दौरान खण्ड सह संघचालक अमित, सह खण्ड कार्यवाह अंकित, जिला शारीरिक टोली के सदस्य ललित, अरविंद, खण्ड शारीरिक शिक्षण प्रमुख अमन, अनुज सिंह, अमरजीत सिंह बाटू भइया, नितिन, दीपू, अनुपम प्रधान, संजय जयसवाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवकगण सम्मिलित हुये।












