WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामध्य प्रदेशमनोरंजनमोटिवेशनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइलविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षा विभागसावधान इण्डिया न्यूजस्वास्थ्य विभागहेल्थ

प्रेम संबंध के चलते की गयी युवक की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

प्रेम संबंध के चलते की गयी युवक की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

Savdhan India News

प्रेम संबंध के चलते की गयी युवक की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

(संवाददाता, नरेश शर्मा)
सावधान इण्डिया न्यूज, उत्तरी दिल्ली स्थित शाहबाद डेरी से 18 अक्टूबर को 20 वर्षीय धर्मवीर नामक एक युवक ई-रिक्शा के साथ लापता हो गया था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने मामले की जानकारी शाहबाद डेरी पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद भी धर्मवीर का कुछ पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने बताया कि धर्मवीर को फोन करके बुलाया गया था।उसके बाद से वह लापता हो गया। दो दिनों के बाद उसका शव बादली नहर से बरामद हुआ। शव की शिनाख्त के लिए परिवार को बुलाया गया, लेकिन परिजनों ने उसे पहचानने मना कर दिया। अगले दिन परिवार वालों ने शव की सही शिनाख्त करते हुए बताया कि यह धर्मवीर ही है। धर्मवीर के सिर पर पत्थरों से वार किए गये थे। जिस कारण उसकी पहचान कर पाना बहुत ही मुश्किल था। इसके अलावा शरीर पर चाकू के निशान भी थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में ही धर्मवीर के फोन की सीडीआर में एक मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल नंबर के एड्रेस पर पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। महिला ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की साज़िश में वह भी शामिल है। मृतक धर्मवीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने घटना में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए घटना में शामिल वाकी के अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button