WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

बोर्ड मीटिंग में विधायक ने दिया पलिया नगर के विकास का आश्वासन

नगरीय सीमा के विस्तार पर बनी सहमति

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया कलां की बोर्ड बैठक उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशासी अधिकारी कार्तिकेय सिंह की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष के.बी.गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे। बैठक में नगर पालिका की सीमा का विस्तार, कार्यालय भवन निर्माण, नगर के मुख्य मार्ग फैक्ट्री से कमल टॉकीज तिराहे तक, कमल टॉकीज तिराहे से सी. ओ. ऑफिस तक, पुलिस चौकी से पुराने बसअड्डे तक के सौंदर्यीकरण एवं चौड़ीकरण, शव वाहन बनवाये जाने, दसवां संस्कार स्थल पर टीन शेड का निर्माण, नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यो एवं पाइपलाइन विस्तार सम्बन्धी प्रस्ताव पारित हुये।
सभासद गौरव गुप्ता ने पलिया के प्रमुख मार्ग फैक्ट्री रोड से चौकी चौराहे,टॉकीज चौराहे से वाई पास रोड होते हुए दुधवा चौराहा, दुधवा चौराहा से होते हुए मोहल्ला सिंगहिया की सीमा तक व टॉकीज चौराहे से मोहल्ला टेहरा की सीमा तक रोड का चौड़ीकरण डिवाइड व इंटरलॉकिंग एवं विद्युतीकरण के साथ सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाने, चौकी चौराहे से पुराना बस स्टैंड तक रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग भी करवाने,दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए पलिया के प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट अवश्य लगवाने,नगर में जर्जर हालत में पड़ी नगर पालिका रोड का जल्द निर्माण करवाया जाए साथ ही साथ माल गोदाम रोड को गड्ढा मुक्त कराने, पूरी पलिया में माह में दो बार कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग, पलिया नगर में एक शववाहन खरीदने, विधायकरोमी साहनी से नगर की खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर 400 किलो वाट के दो ट्रांसफार्मर व ट्रॉली की मांग करी जिससे नगर में सुचारू रूप से सभी को लाइट मिल सके और साथ ही साथ इस क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में समस्त सम्मानित पालिका सभासदगण उपस्थित रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button