विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे पूजित अक्षत
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर दिवाली मनाने का किया अवाहन

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे पूजित अक्षत
– आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर दिवाली मनाने का किया अवाहन

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरित किए। साथ कार्यकर्ताओं ने सभी से 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिवाली मनाने का आवाहन किया।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे अक्षत वितरण कार्यक्रम अभियान को गति प्रदान करते हुए गोला देहात, ग्राम कोटवारा, देवकली व नौगांव सहित दर्जनों गांवो में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान सभी को अक्षत वितरण किए गए। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रराम के चित्र का पत्रक भी दिया गया। सभी को दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। बता दें कि यह अभियान एक जनवरी से प्रारंभ किया गया था और 15 जनवरी तक निरन्तर चलता रहेगा। कार्यक्रम का उत्तरदायित्व सह जिला मंत्री हरद्वार वाजपेई व कोटवारा निवासी भाजपा नेता मिथिलेश मिश्र को दिया गया है।








