WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सारसों की हो रही बढ़ोत्तरी से प्रफुल्लित हैं ग्रामीण व वन्य प्रेमी

वनकर्मियों व वन्यजीव प्रेमियों ने सारसों की सुरक्षा पर व्यक्त किए अपने विचार

Savdhan India News

सारसों की हो रही बढ़ोत्तरी से प्रफुल्लित हैं ग्रामीण व वन्य प्रेमी

– वनकर्मियों व वन्यजीव प्रेमियों ने सारसों की सुरक्षा पर व्यक्त किए अपने विचार

 


(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। बिलहरी वन चौकी क्षेत्र में बढ़ रही सारसों की संख्या से क्षेत्रवासी काफी प्रसन्नचित्त नजर आ रहे हैं। दर्जनो गावों में जगह-जगह तालाबों के पास कई जोडों में सारसों के झुण्ड प्रायः देखने को मिल जाते हैं।
महेशपुर रेंज की वन चौकी बिलहरी बीट के वन दरोगा माया प्रकास वर्मा ने बताया कि सारसों की बढ़ती संख्या से जहां आम जनमानस खुसी जाहिर कर रहा है। वहीं वन्य प्रेमी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि हमारी सरकार के साथ-साथ वन क्षेत्राधिकारी नरेश पाल सिंह व डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा भी सारसों के बचाव व सुरक्षा के लिये पूर्णतया कटिबद्ध हैं। वन क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में सारसों की गणना रेंज की समस्त बीटो में कराई गई थी। इस वर्ष वनकर्मी सचिन वर्मा व रोहित सिंह ने सारस गणना की तो उनकी संख्या पिछले साल की अपेक्षा अधिक पाई गई। बिलहरी बीट के गावां में केवल 24 सारस मिले। इससे यह प्रतीत होता है कि वन विभाग सारसों की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

           राम नरेश वर्मा ‘‘ डिप्टी रेंजर’’ महेशपुर रेंज         सरकार के प्रयासों व वन कर्मचारियों के सहयोग से सारसों की सुरक्षा कराई जा रही है, जिसके लिये हम लोग प्रयासरत हैं। 
    माया प्रकाश वर्मा ‘‘वन दरोगा’’  वन चौकी बिलहरी   वन क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में सारसो की सुरक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में सेमरई वेटलेंड पर कई प्रकार के सारस पाये जाते हैं, जिसमें कुछ मेहमान पक्षी भी सामिल हैं। 
अशोक कुमार मुन्ना ‘‘महासचिव’’ पर्यावरण जन       कल्याण सोसाइटीज, गोला                            अभी सारसों के बचाव के लिये सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जो कदम उठाये गये हैं, वह धरातल पर नही हैं। उन प्रयासों को धरातल पर लाना चाहिए, जिससे सारसों की संख्या में बहुत ही जल्द इजाफा हो सके।
          मोहसिन अंसारी ‘‘वन्यजीव प्रेमी         जब हम कभी-कभी सुबह तड़के खेतों में काम करने जाते हैं, तो हमें लगभग आधा दर्जन से अधिक सारस खेतों के निकट झाबर में देखने को मिल जाते हैं। खेतों में दिखने वाले सारस बहुत ही प्यारे लगते हैं। हम सरकार तक यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि सारसों की सुरक्षा के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं।

 


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button