WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
व्यापार

लखीमपुर खीरी : बाढ़ की समस्याओं को लेकर व्यापारियों और समाजसेवी संगठनों में फूटा आक्रोश

व्यापारियों और समाजसेवी संगठनों में फूटा आक्रोश

Savdhan India News

बाढ़ की समस्याओं को लेकर व्यापारियों और समाजसेवी संगठनों में फूटा आक्रोश

लखीमपुर खीरी जिला इन दिनों बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है जिसमें सबसे अधिक क्षेत्रफल एवं लगभग 50 लाख की आबादी वाले पलिया तहसील भी बाढ़ से प्रभावित हुई है बाढ़ की वजह से जहां हजारों एकड़ किसानों की फसलें खराब हो गई हैं तो वही पलिया के संपर्क मार्ग की बुरी तरीके से कट गए हैं जिसमें रेल लाइन भी शामिल है जिससे क्षेत्र वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद शासन प्रशासन किसी तरह से इस पर ध्यान देना उचित नहीं समझ रहा है ।इन्हीं समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को पलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी सहित विभिन्न संगठनो यथा पलिया बार एशोसियेशन,पलिया ट्रक आपरेटर्स एशोसियेशन, ट्रांसपार्टर, रोटरी क्लब-पलिया, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, आल इण्डिया सिक्ख फेडरेशन उ0प्र0 यथार्थ सेवा समिति, व्यापार मण्डल सम्पूर्णानगर व खजुरिया, मारवाडी युवा मंच पलिया सहित महिला संगठनो समाजसेवी संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने इन हो रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से संबंधित एक ज्ञापन पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह को सौपा है । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि तहसील पलिया के प्रमुख शहर, पलिया कलां सहित दर्जनो कस्बों व ग्रामो सहित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दुधवा नेशनल पार्क की लाखो मानव सम्पदा,पशु सम्पदा, कृषि सम्पदा-हजारो हजार हेक्टेयर कृषि भूमि, आवासीय भूमि सहित अरबो रूपयो की चल अचल सम्पत्तियो के बचाव हेतु बाढ़ नियंत्रण का स्थायी निदान किये जाने, एन0एच0-731 पर भीरा-पलिया कलां पर विगत 18 दिनो से बन्द आवागमन को सुचारू रूप से तत्काल प्रारम्भ कराया जाये । इसके अलावा जल्द से जल्द बाढ़ के द्वारा नष्ट हुई रेलवे लाइन को भी सही कियाजाए । इसके अलावा बताया गया कि अगर जल्द ही शासन या प्रशासन के द्वारा इस बात को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया तो वह मजबूरन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button