WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
जन समस्या

कोठियां ग्राम वासियों को दो साल से नही मिला शुद्ध पीने का पानी

कोठियां ग्राम वासियों को दो साल से नही मिला शुद्ध पीने का पानी

Savdhan India News

कोठियां ग्राम वासियों को दो साल से नही मिला शुद्ध पीने का पानी

नौगवां संवाददाता। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं अधिकारियों की लापरवाही के कारण सिर्फ कागजों पर लाभ देते हुए दिखाई दे रही है। पलिया ब्लॉक ग्राम पंचायत कोठियां मैं प्रधानमंत्री मोदी की हर घर जल योजना केवल कागजों पर सीमित दिखाई दे रही है। ग्राम पंचायत कोठियां के ग्रामीणों को लगभग 2 साल से आर्सेनिक युक्त नलों का पानी पीना पड़ रहा है। कहने को तो ग्राम पंचायत कोठियां में दो दो ओवर हेड टेंक बने हे पर कोठिया के ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
वहीं ग्रामीण अरविंद, सुधीर, अनिल, कपूर, ने बताया कि कोठियां के ग्रामीण पिछले दो साल से नलो का आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं वही ग्राम प्रधान ने जल निगम के अधिकारियों व ठेकेदार पर मन मानी का आरोप लगाते हुए जिसकी सिकायत डीएम से लेकर जल निगम के अधिकारियों तक की है वही ग्राम प्रधान रमाशंकर जाटव ने बताया कि कोठियां गांव में 2 साल से नवनिर्मित टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है ठेकेदार व अधिकारियों की उदासीनता से कोठियां के ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है वही जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान रमाशंकर जाटव ने बताया अधिकारीयो से शिकायत करने के बाद कर्मचारी तो आते हैं लेकिन सिर्फ खानापूर्ति कर चले जाते हैं बताया कि कोठियां ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना से बने दो दो ओवरहेड टैंक ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे हैं वही गांव के जिम्मेदार ग्राम प्रधान शुद्ध पानी चालू कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। लेकिन अभी तक इस समस्या से निजात नहीं दिला सके। संकटा, नीरज, रामचन्द्र,दुर्गेश, राम कुबेर, छोटे लाल सीमा देवी, मुकेश कुमार रामकुमार, उदयवीर आदि ग्रामीणों ने कोठियां गांव के पास नवनिर्मित औवर हेड टेंक पर जाकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द ही शुद्ध पानी दिलाने की मांग की है।
और ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द शुद्ध पानी मुहैया नही होता है तो हम लौग उच्च न्यायालय की सरण मे जाएगे


Savdhan India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button