उत्तर प्रदेश
इंटेलिजेंस ऑफिसर व एडीआईओ पद पर चयनित हुए विद्या निकेतन के छात्र
इंटेलिजेंस ऑफिसर व एडीआईओ पद पर चयनित हुए विद्या निकेतन के छात्र

इंटेलिजेंस ऑफिसर व एडीआईओ पद पर चयनित हुए विद्या निकेतन के छात्र
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। वि.कु.स्मा. सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्र शिवम् वर्मा का चयन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर हुआ है। शिवम् वर्मा के पिता गोकुल प्रसाद किसान एवं माता नीरज वर्मा गृहणी हैं। इसके अलावा छात्र आयुष वर्मा का चयन अपर जिला सूचना अधिकारी के पद हुआ है। इनको पहली तैनाती शाहजहाँपुर जिला मिली है। आयुष वर्मा के पिता अरविन्द कुमार सरकारी शिक्षक एवं माता आशा देवी गृहणी हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी व बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने हार्दिक बधाई देते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।