कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली
कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली

कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के अनुपालन में नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में कृमि मुक्ति दिवस के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों की एक प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। रैली को विद्यालय से प्रधानाचार्य डॉ एलआर वर्मा, उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एपी सरोज एवं प्रबंध समिति के उप मंत्री विनोद चंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जीव विज्ञान प्रवक्ता/राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को चरणबद्ध ढंग से फरवरी के प्रथम सप्ताह में एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी, जिससे सभी विद्यार्थी कृमि की बीमारी से बच सकेंगे और अपना स्वास्थ्य सही रख सकेंगे। प्रभात फेरी के आयोजन में कौशल किशोर वर्मा, डेविड कुमार व देवेंद्र सिंह आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है।






