WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

लोस चुनाव से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करने के लिए करें इस ऐप का प्रयोग

- दर्ज की गई शिकायत पर किया जाएगा अमल, तत्काल प्रभाव से मिलेगा समाधान

Savdhan India News

लोस चुनाव से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करने के लिए करें इस ऐप का प्रयोग

– दर्ज की गई शिकायत पर किया जाएगा अमल, तत्काल प्रभाव से मिलेगा समाधान


लखीमपुर-खीरी। आम चुनाव-2024 निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई ऑनलाइन मोबाइल एप शुरू किए हैं। इन एप का प्रयोग कर कोई भी मतदाता या प्रत्याशी अपनी समस्या का निवारण कुछ ही मिनटों में करवा सकता है। डीईओ, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्तमान में चल रहे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत करने तथा उसके निस्तारण हेतु आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। उक्त एप पर चुनाव की घोषणा के दिनांक से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव के समय सी-विजिल एप निर्वाचन आयोग की काफी मदद करता है। कोई भी नागरिक कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ देखता है तो उससे संबंधित फोटो वीडियो-ऑडियो व अन्य साक्ष्य इसपर अपलोड कर सकता है। इस एप में शिकायत के बाद 100 मिनट के भीतर कार्रवाई होती है।

बाक्स-

निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में मदद

डीईओ ने सभी से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में आनलाइन शिकायत हेतु आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल एप का प्रयोग करें। आयोग इसकी सत्यता की परख कर संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित करता है। यह ऐप देश के सभी नागरिक को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में मदद का अवसर देता है। ऐप का साफ्टवेयर शिकायतकर्ता की पहचान, सुरक्षा व निजता को बरकरार रखता है। सी-विजिल एप का प्रयोग करने हेतु स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी के माध्यम से ऐप में लॉगिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल एप एक जीआईएस आधारित एप है, जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो व आडियो ही अपलोड किया जा सकता है। शिकायत अपलोड होने के उपरान्त 100 मिनट के अन्दर ही शिकायत का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसी ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा है। निस्तारण के पश्चात् विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल ऐप पर स्वतः उपलब्ध हो जायेगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button