WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

चेकिंग के दौरान दो नेपाली गिरफ्तार, लाखों रूपये बरामद

- पुलिस व एफएसटी की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

Savdhan India News

चेकिंग के दौरान दो नेपाली गिरफ्तार, लाखों रूपये बरामद

– पुलिस व एफएसटी की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान


पलियाकलां-खीरी। चन्दनचौकी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व एफएसटी का संयुक्त टीम ने चेकिंग के दो दौरान नेपाली अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो लाख आठ सौ रूपये नेपाली व 13 हजार भारतीय रूपये बरामद किये गये हैं।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चन्दनचौकी कोतवाली पुलिस एवं एफएसटी टीम ने भारत-नेपाल सीमा के गौबरोला घाट बैरियर पर ग्राम बन्दरभरारी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे दो व्यक्तियों को चेक किया गया तो उनके पास से दो लाख आठ सौ रूपये नेपाली व 13 हजार रूपये भारतीय बरामद हुए। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपना नाम वीरमल चौधरी पुत्र भरत बहादुर निवासी मोहनपुर थाना हसुलिया, जिला कैलाली (नेपाल) व दूसरे ने डबल बहादुर रोकया पुत्र रामबहादुर निवासी आई गांव, थाना फुलवारी, जिला कैलाली (नेपाल) बताया है। एफएसटी टीम मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पलिया के नेतृत्व में बरामद रूपयों के संदर्भ में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखाया जा सका। बरामद रूपयों को सीज कर दोनों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, हेड कांस्टेबल विकास शर्मा, कांस्टेबल दीपक कुमार, बलदेव कुमार एवं नितिन यादव मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button