WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सभागार का पूजन कर भूमिपूजन कर रखी आधारशिला

145.59 लाख की लागत से होगा बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण, सात सौ लोगों के बैठने की होगी क्षमता

Savdhan India News

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने सभागार का पूजन कर भूमिपूजन कर रखी आधारशिला

145.59 लाख की लागत से होगा बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण, सात सौ लोगों के बैठने की होगी क्षमता


लखीमपुर-खीरी। शहर में लंबे समय से चली आ रही सभागार निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजापुर में बहुउद्देशीय सभागार के निर्माण कार्य की आधारशिला रख दी गई है। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से बहुउद्देशीय सभागार हाल का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय पर इंडोर कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस ऑडिटोरियम का निर्माण जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रशासनिक कार्यक्रमों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। आडोटोरियम का डिजाइन आधुनिक साज सज्जा एवं सुविधायुक्त बनाया जायेगा। डीएम ने कहा कि हाल का निर्माण जिला मुख्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। समय-समय पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सरकारी एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी। सीडीओ ऑडिटोरियम हाल की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए निर्माण के लिए डीएम के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किए जाने वाले प्रयास बताए। कलेक्ट्रेट व विकास भवन में सभागार बना है। ऐसे मेें यदि कोई बड़ा कार्यक्रम कराना हो तो इसके लिए निजी हॉल ही बुक करना पड़ता था। ऑडिटोरियम बनने के बाद जिला प्रशासन को भी इसकी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अंबरीश सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी ‘‘जीतू’’, यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-14 लखनऊ के परियोजना प्रबन्धक अरविन्द कुमार दुबे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बाक्स-

700 लोगों के बैठने की होगी क्षमता

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राजकीय आईटीआई राजापुर में 145.59 लाख की लागत से 675.58 वर्गमीटर में बनने वाले बहुउद्देशीय सभागार हाल में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सात सौ लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता होगी। इस हॉल के निर्माण के बाद कार्यक्रमों के आयोजन के लिए टेंट आदि लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. निर्माण इकाई-14, लखनऊ द्वारा किया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button