WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रगति की ली समीक्षा बैठक

मन्त्री ने समीक्षा बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Savdhan India News

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रगति की ली समीक्षा बैठक

– मन्त्री ने समीक्षा बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


लखीमपुर-खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं खीरी सांसद अजय मिश्र ‘‘टेनी’’ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होेंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक का संचालन प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। नोडल अधिकारी की अगुवाई में गांव में पहुंच रही यात्रा के जरिए यह सुनिश्चित कराया जाए कि सभी जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी हों। ताकि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा पर भारत सरकार का पूरा फोकस है। यह पीएम की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। प्रभारी डीएम/सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जिले में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति बताई। उन्होंने बताया कि जिले को 11 आईईसी वाहन आवंटित किए गए हैं, जिसमें वर्तमान में सात आईईसी वाहन निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांव में पहुंच कर भव्यता से कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सभी गांवों में स्वागत एवं उत्सव समिति का गठन कर लिया गया है। बैठक के अंत में एडीएम संजय कुमार सिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आज की बैठक में जो भी दिशा निर्देश दिए गए, उनका पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अंबरीश सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, पलिया ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, डीसी विपिन चौधरी, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी व डीपीआरओ सौम्यशील सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button