सड़क हादसे में दो कांवरियों की मौत, तीसरा घायल
शव पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में दो कांवरियों की मौत, तीसरा घायल
– शव पहुंचते ही मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, बिजनौर (उ.प्र.)। कांवर लेने हरिद्वार जा रहे बाइक सवार दो कांवरियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि तीसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना बिजनौर जिले के थाना रेहड़ क्षेत्र की है। जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम कुर्रैया निवासी
शिवम पुत्र पप्पू सोमवार को थाना क्षेत्र के ही ग्राम सिंहपुर टांडा निवासी महेशपाल सिंह ऊर्फ रिंकू पुत्र प्रेम सिंह के साथ कांवर लेने हरिद्वार जा रहा था। साथ में रिंकू का रिश्तेदार गब्बर सिंह भी था, जो लखीमपुर जिला के थाना भीरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। तीनों साथी एक ही बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। रात लगभग दस बजे के आसपास तीनों बिजनौर जिले के थाना रेहड़ क्षेत्र में पहुंचते ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में शिवम एवं रिंकू की मौत हो गयी। जबकि भीरा थाना क्षेत्र के निवासी गब्बर सिंह पुत्र तुलसा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। जहां से पीएम के उपरान्त आज मंगलवार को दोनों शवों को घर भेज दिया गया है। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





