उत्तर प्रदेश
बादल नगर में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह समारोह
- मां तुलसी के द्वाराचार, कलेवा व विदाई के उपरान्त हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

बादल नगर में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह समारोह
– मां तुलसी के द्वाराचार, कलेवा व विदाई के उपरान्त हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी नगर की लखीमपुर रोड पर स्थित बादलनगर निवासी बयोवृद्ध समाजसेवी हरिश्चंद्र पुरवार के आवास पर मां तुलसी पूजा के अवसर पर तुलसी विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान श्रीराम मन्दिर से बादलनगर के लिए बारात का आगमन हुआ। जहां बारात का स्वागत व सत्कार हर्षोल्लाष से किया गया। तत्पश्चात रात्रिकालीन की बेला में विवाह के समस्त कार्यक्रम यज्ञाचार्य करूणा शंकर पांडेय ने संपन्न कराए। प्रातः कालीन कलेवा के पश्चात विदाई समारोह भी धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला “रिंकू”, सतेन्द्र पुरवार, पंकज पुरवार, अवधेश पुरवार, विपिन गुप्ता, विनोद गुप्ता, कपरहा के पूर्व प्रधान नीरज शुक्ला, केन सोसायटी डायरेक्टर राजीव शुक्ला, विट्टू सिंह, शुशील तिवारी व राम कृपाल पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







