WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
FraudHealtअयोध्या मन्दिर समाचारआध्यात्मिकउड़ीसा समाचारउत्तर प्रदेशओड़िशा समाचारक्राइमखेलटेक्नोलॉजीठगीदेशधार्मिकनेपाल देशपंचायत विभागपुलिस विभागप्रशासनभ्रष्टाचार/घोटालामनोरंजनराजनीतिराजस्थानलाइफ स्टाइल

व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने पेंसिल्वेनिया स्कूल बाल मेले का किया शुभारम्भ, गुरुजनों को बताया ईश्वर का दूसरा रूप

Savdhan India News

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये खेल-कूद व मनोरंजन जरूरी : अनूप मिश्रा

व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने पेंसिल्वेनिया स्कूल बाल मेले का किया शुभारम्भ

(निरजेश मिश्रा/विकास दीक्षित)
पलियाकलां-खीरी। नगर के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान पेंसिल्वेनिया स्कूल में बाल मेले का शुभरम्भ नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा द्वारा फीता काटकर किया गया।
बालमेले में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा लगाये गये खान पान, खेल, झूले, रील बनाओ,निशाना, पजल्स आदि मंनोरंजक काउंटरों पर हाथ आजमाते हुये मुख्य अतिथि अनूप मिश्रा ने अपने बचपन की यादों को साझा किया। उन्होंने शिक्षण स्टाफ, अभिभावको एवं बच्चों का परिचय प्राप्त करते हुये उनसे कहा कि शिक्षा साथ साथ खेलकूद व मनोरंजन भी बाल जीवन का अभिन्न अंग हैं जिनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, आजकल मोबाइल पर व्यस्त रहने वाला बचपन कहीं न कहीं शारीरिक व बौद्धिक विकास से दूर होता जा रहा है। माता-पिता एवं अभिभावकों का दायित्व है की बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व मनोरंजन के लिये उचित वातावरण प्रदान करें जिससे समुचित रूप से उनका बौद्धिक एवं शारीरिक बना रहे। उन्होंने गुरु गोविंद डदोऊ खड़े काके लागूँ पाँय, बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताय।” पंक्तियों के माध्यम से बच्चों को समझाते हुये कहा कि गुरुजन भगवान का साक्षात स्वरूप हैं उनका सदैव आदर व सम्मान करना चाहिये।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक बसन्त कुमार मिश्रा ने विद्यालय की भावी योजनाओं के विषय मे बतलाते हुये कहा कि क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने उद्देश्य से बड़े भाई स्व0 कृष्णकांत मिश्रा कृष्णा भैया द्वारा पेंसिल्वेनिया स्कूल की नींव रखी गयी थी, वर्ष 1999 में विद्यालय का शुभारंभ तत्कालीन सहकारिता मन्त्री स्व0 राम कुमार वर्मा द्वारा किया गया था। अपनी स्थापना के समय से वर्तमान तक विद्यालय द्वारा होनहार छात्रों की विशाल श्रंखला तैयार कर राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर किया है।
उन्होंने बाल मेले में पधारे समस्त अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुये शिक्षार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराते हुये विद्यालय स्टाफ एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित कर , बाल मेले उत्कृष्ठ। प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
बालमेले में अतिथि के रूप में चाँद कुमार जैन, हैप्पी श्रीवास्तव,राजीव गुप्ता, संदीप बंसल, सभासद मनोज कुमार, नितेश अग्रवाल, फुरकान अंसारी, जफर अहमद टीटू, वरिष्ठ पत्रकार निरजेश मिश्रा, राजेश भारतीय, अनिल वर्मा जलालाबादी, अमर गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री आदि सम्मानित अतिथियों सहित विद्यालय की शिक्षिकायें अल्फा, सना, जूही, काजल, ईरम फातिमा, सबा, सौम्या, रीमा, ईरम खान, श्वेता,गौरांगी, शबनम, शहर बानो, निशत, फलक, रोशनी, रौनक, प्रीती, अक्क्षा, अफ्शां, तमन्ना, शानू, फरहीन एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ विकास व संतोष कुमार और अभिभावक व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री हुमेरा नाज द्वारा किया गया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button