
राजीव गुप्ता बने उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के जिला मंत्री
पलियाकलाँ-खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता व डॉ0 दिलीप सेठ की स्वीकृति से पलिया नगर के जाने माने व्यवसायी राजीव गुप्ता को जनपद खीरी में जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता व अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक राजीव गुप्ता पेशे से स्वर्णकार हैं, रोटरी क्लब, जनकदम वेलफेयर सोसायटी, प्रतिभा कल्याण परिषद, सर्व समाज सेवा समिति जैसी तमाम संस्थाओं से जुड़कर लोगों की निस्वार्थ सेवा करते रहे हैं। जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी व वीरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला टीम की चौबीस सदस्यीय टोली संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु प्रभावी होगी। पदाधिकारियों की नवनियुक्त टोली को व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिको द्वारा शुभकामनायें प्रदान की गईं।







