व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को लिखा पत्र
व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को लिखा पत्र

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को लिखा पत्र
– सात सूत्रीय मांग पत्र में की गयी बड़ी रेल लाइन बनवाने एवं ट्रेनों का संचालन कराने की मांग

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। नगर व्यापार मण्डल (कंछल गुट) के तत्वाधान में जिला महामंत्री अमित महाजन व नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह को सौंपा। उसके बाद सभी पदाधिकारियों ने जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन पर जाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार को सौंपा। दोनों पत्रों में मांग की गयी है कि मैलानी, भीरा, पलियाकलां, तिकुनियां एवं नानपारा के मध्य बड़ी रेल लाइन का निर्माण कराया जाए और जब तक बड़ी रेल लाइन नहीं बन रही है तब तक उक्त रूट पर नौ जोड़ी ट्रेनों को पूर्व की भांति चलाया जाए। ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों एवं नगर सहित समूचे क्षेत्र के व्यापारियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने स्टेशन पर मौजूद दर्जनों रेल यात्रियों से संपर्क कर उनको पोस्ट कार्ड भी वितरित किए। रेल यात्रियों ने व्यापार मण्डल द्वारा जनहित के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की प्रसंशा की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में जिला उद्योग व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द, तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहानिया, तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता, तहसील कोषाध्यक्ष मोo फहीम अंसारी, युवा नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, युवा नगर महामंत्री आदित्य मौर्य, युवा नगर कोषाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, पूर्व युवा नगर अध्यक्ष गुरिन्दर सिंह वालिया, पूर्व युवा नगर अध्यक्ष देवेन्द्र अरोरा, भीरा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंघल, अनूप गुप्ता, जसवीर फ्लोरा, मोo फिरोज खान, नारायण दास जिन्दल, एजाज अली, नगर मंत्री मोo आरिफ खान, मोइन अहमद, रघुनाथ राठौर, धनेंद्र शुक्ला, संजय राठौर, राजकुमार श्रीवास्तव, रामनाथ, मोहम्मद अली एवं राजेंद्र सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।





