
पलियाकलां-खीरी। क्षेत्र के जाने माने नेता पूर्व विधायक व समाजसेवी राम स्वर्गीय चरन शाह की मूर्ति पर लगवाये गये लौह छत्र का लोकार्पण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के बी गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक पलिया विवेक उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रोटरी क्लब पलिया के सौजन्य से पूर्व विधायक के मूर्ति पर लौह छत्र स्थापना के साथ साथ स्थापना स्थल पर सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया गया।
पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर स्व0 विधायक की मूर्ति पर माल्यापर्ण करटे हुये कहा कि राम चरण शाह उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे, 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्होंने खीरी जिले की 68 – निघासन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनसंघ पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया और तीन बार विधायक बनकर जनता की सेवा की। रोटरी क्लब पदाधिकारियों की ओर से पालिका अध्यक्ष के बी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
लोकार्पण के दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन, अंकुर गोयल एवं गगन मिश्रा, संदीप बंसल, दिनेश गर्ग, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पूर्व संचालक राजीव गुप्ता, सीताराम गर्ग, विजय नारायण महेन्द्र,डीके श्रीवास्तव,मनीष अग्रवाल, सभासद अभिषेक शुक्ला, रहीस अहमद, कमर अहमद, अंकुर सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य नगगरिकगण उपस्थित रहे।


























