WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

आज से शुरू हुई दुधवा टाइगर रिजर्व की सैर

वन वन्त्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

Savdhan India News

आज से शुरू हुई दुधवा टाइगर रिजर्व की सैर

– वन वन्त्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

(निर्जेश मिश्र)
पलियाकलां-खीरी। आज 15 नवम्बर से दुधवा टाइगर रिजर्व के कपाट खोल दिए गये हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वन मन्त्री अरुण कुमार सक्सेना एवं पलिया विधायक रोमी ने सर्व प्रथम वैदिक मन्त्रों के साथ विधि-विधान से हवन पूजन किया। उसके बाद फीता काटकर जंगल सफारी का शुभारम्भ किया। वन मन्त्री ने हरी झण्डी दिखाकर सैलानियों से भरी सफारी को रवाना किया। वन मन्त्री श्री सक्सेना ने बताया कि इस पर्यटन सत्र में काफी बदलाव किए गये हैं। विभिन्न प्रकार के शुल्क कम करके पर्यटकों को राहत प्रदान की गयी है। पहले दिन पहुंचे पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनन्द लिया। वहीं कुछ पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान टाइगर के दर्शन भी हुए। उनके साथ मौजूद बच्चों में टाईगर दिखने से काफी खुशी देखने को मिली। बातचीत करने पर दोनों बच्चों तेजप्रताप पाण्डेय और अग्रिम गुप्ता ने बताया कि जंगल भ्रमण के दौरान अचानक टाइगर दिखने से उन लोगों को काफी आनन्द आया। इसके अलावा हिरन और हाथी भी देखने को मिले। शुभारम्भ के समय पलिया नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, फील्ड डायरेक्टर दुधवा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ टी रंगाराजू सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button