बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल पलिया मिल प्रबन्धन की बलपूर्वक स्थानांतरण नीति के खिलाफ मजदूरों की टूल डाउन हड़ताल…प्रबन्धन की तानाशाही से आक्रोशित मजदूरों ने मानव संसाधन प्रबंधक के खिलाफ लगाये मुर्दाबाद के नारे

बजाज हिंदुस्तान पालिया मिल प्रबन्धन की बलपूर्वक स्थानांतरण नीति के खिलाफ मजदूरों की टूल डाउन हड़ताल…प्रबन्धन की तानाशाही से आक्रोशित मजदूरों ने मानव संसाधन प्रबंधक खिलाफ मुर्दाबाद के नारे
पलियाकलाँ-खीरी।बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल पलियाकलाँ प्रबन्धन की ओर से बलपूर्वक स्थानांतरण का दबाव बना रहे मानव संसाधन प्रबन्धक योगेंद्र पाल आर्या के उत्पीड़न से तंग मजदूरों ने मिल परिसर में शुरू धरना आरम्भ कर दिया। वैसे तो चीनी मिल पलिया में कई अलग अलग मजदूर संगठन कार्यरत हैं लेकिन मजदूरों को बलपूर्वक अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने के मामले में सभी मजदूरों के लिये संघर्ष करने वाले सभी संगठन एक मंच पर दिखाई पड़े।
प्रबन्धन की तानाशाही से आक्रोशित मजदूरों ने मानव संसाधन प्रबंधक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मिल प्रबंधन की स्थानांतरण नीति का विरोध किया। मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा की मिल प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को अलग थलग करने के लिए एवं यूनियन की एकता अखण्डता को भंग करने के लिए इस तरह की छल कपट पूर्ण स्थानांतरण नीति लागू कर रहा है, स्थानांतरण नीति के तहत स्थानान्तरित किये
लगये 116 मजदूरों के स्थानांतरण रद करने व भविष्य में किसी भी मजदूर का स्थानांतरण न किए जाने की मांगों को लेकर हम सभी मजदूरों ने टूल डाउन हड़ताल का ऐलान किया है, अपनी एकता का परिचय देते हुये
बजाज चीनी मिल पलिया के सभी कर्मचारियों ने अपने 116 साथियों का अन्य यूनिटों में बिना सूचना स्थानांतरण किए जाने के विरोध में एक जुटता दिखाते हुए काम बंद कर मिल गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये मजदूरों के शोषकों को चेतावनी दी गयी है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि ट्रांसफर ही करना था तो पहले सूचित कर अथवा बात करके ट्रांसफर करते, ट्रांसफर नीति के विरोध में कर्मचारियों को चारों यूनियनों का समर्थन प्राप्त है।
हडताल के दौरान कर्मचारी यूनियन के नेता राजेश तिवारी, दिनेश कुमार यादव, निर्भय नारायण सिंह, अफरोज अंसारी सहित सैकड़ो कर्मचारीगण मौजूद रहे।







